Sunday, December 05, 2021

छत्तीसगढ़ के प्रमुख पुरुस्कार एवं सम्मान | cg rajya alankaran puruskar cgpsc

छत्तीसगढ़ के प्रमुख पुरुस्कार एवं सम्मान | छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरुस्कार | Major Awards and Honors of Chhattisgarh |

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष व उत्कृष्ट कार्य के प्रदर्शन के लिए एवं राज्य के विकास में अपना योगदान देने के लिये राज्य अलंकरण सम्मान प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा इन पुरुस्कारों के लिए प्रतिवर्ष आवेदन आमंत्रित किया जाता है।  
cg pramukh puruskar

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख पुरुस्कार एवं सम्मान :-

  • चक्रधर सम्मान - यह संगीत एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - किशोरी अमोनकर
  • मिनीमाता सम्मान -महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - श्रीमती बिन्नी बाई
  • शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान -छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी सामाजिक चेतना जागृत करने तथा उनके उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - आदिवासी शिक्षण समिति पाड़ीमल
  • गुण्डाधुर सम्मान - खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - आशीष अरोरा
  • दाऊ मंदराजी सम्मान -छत्तीसगढ़ी लोक कला एवं शिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • चंदूलाल चंद्राकर सम्मान - पत्रकरिता (प्रिंट मीडिया हिन्दी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - सुश्री आरती धर
  • मधुकर खेर - पत्रकरिता (प्रिंट मीडिया अंग्रेज़ी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • गुरू घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान पुरस्कार - छत्तीसगढ़ राज्य में सामाजिक चेतना जागृत करने तथा अनुसूचित जाति वर्गो के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति एवं स्वैच्छिक संस्थाओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश के महान संत गुरूघासीदास की स्मृति में सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - डॉ. रत्नलाल जांगड़े एवं राजमहंत जगतु सोनकर
  • स्व0 डाॅ0 भंवर सिंह पोर्ते स्मृति आदिवासी सेवा सम्मान पुरस्कार -छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासियों की सेवा करने और उनके उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसी एक संस्था को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता है।
  • खूबचंद बघेल सम्मान - कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - श्रीकान्त गोवर्धन
  • पं रविशंकर शुक्ल सम्मान - सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - श्री केयूर भूषण 
  • पं सुंदरलाल शर्मा सम्मान - आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता -श्री विनोद कुमार शुक्ल
  • यतियतन लाल सम्मान - अहिंसा एवं गौ सेवा के क्षेत्र में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - रमेश याज्ञिक एवं हरिप्रसाद सिंह 
  • ठा. प्यारेलाल सिंह सम्मान - सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - प्रीतपाल बेलचंदन और बृजभूषण देवांगन 
  • बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान -विधि एवं विधायी विभाग द्वारा विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया जाता है।
  • हाजी हसन अली - उर्दू भाषा की सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - सैमुएल डेनियल 
  • महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान - तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - अरविन्द सोनी व ठेकलाल
  • महाराजा अग्रसेन सम्मान - सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - कुष्ठ निवारण संघ चांपा 
  • दानवीर भामाशाह सम्मान - दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। प्रथम पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - बिलासपुर सेवा भारती
  • भगवान धन्वंतरि सम्मान - आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है। 
  • बिलासा बाई केंवटीन सम्मान - मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • संस्कृत भाषा सम्मान - संस्कृत भाषा के प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान -श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी व्यक्ति या संस्था को श्रम विभाग द्वारा स्व0 महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है।
  • पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान -हिंदी भाषा के विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार - प्रदर्शनकारी लोककला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार -ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • बिसाहूदास महंत पुरस्कार - ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। 
  • पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान -गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • किशोर साहू सम्मान - हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • छ.ग. अप्रवासी भारतीय पुरुस्कार -विदेशों में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है। 
  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार ,शहीद कौशल यादव पुरस्कार ,वीर हनुमान सिंह पुरस्कार,शहीद विनोद चौबे सम्मान,शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार - खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment